नवीन ग्राम पंचायत धीरजपुरा का गठन होने पर समारोह को वीसी के जरिये पूर्व नेता प्रतिपक्ष राठौड़ ने किया संबोधित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बावड़ी। नवीन ग्राम पंचायत धीरजपुरा का गठन होने पर समारोह का आयोजन किया गया। सीताराम ऐचरा ने बताया कि ग्राम पंचायत चौमूपुरोहितान का पुनर्गठन किया जाकर नवीन ग्राम पंचायत धीरजपुरा का गठन राज्य सरकार द्वारा किया जाने पर समस्त ग्रामीणों द्वारा समारोह एवं स्वामी प्रसादी का आयोजन किया गया जिसमें पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती, पूर्व चिकित्सा राज्य मंत्री बंशीधर बाजिया, यूडीएच मंत्री के प्रतिनिधि अजय सिंह खर्रा, मनोज बाटड जिलाध्यक्ष भाजपा, रामदेव सिंह खेरवा, नंदकिशोर जांगिड़ सहित काफी लोग थे। सरकार द्वारा सकारात्मक रुख रखते हुए धीरजपुरा नवीन ग्राम पंचायत का गठन कर सबका साथ सबका विकास के नारे को साकार किया है । जनता इस कार्य के लिए राजस्थान सरकार एवं भारत सरकार की बहुत-बहुत आभारी है। विधायक प्रत्याशी गजानंद कुमावत, रक्षपाल सिंह धायल भाजपा नेता, इंद्रराज सिंह बाजिया इत्यादि ने प्रोग्राम में शामिल होकर अपना अपना संबोधन दिया और इसी कड़ी में आम जनता के जोश को मध्य नजर रखते हुए राजेंद्र सिंह राठौड़ पूर्व नेता प्रतिपक्ष विधानसभा राजस्थान ने वीसी के जरिए सभा को संबोधन किया। करीब 6 हजार लोगों ने झूमते गाते हुए नवीन ग्राम पंचायत बनने पर खुशी जाहिर कर प्रसादी ग्रहण की। इस मौके पर फूल सिंह बाजिया, मोहन मांडिया, कैलाश बिजारणियां, कैलाश धायल, कैलाश बाजिया, शंकर महला, जगन बधाला, प्रभु बल्डवाल, शंकर लाल बलौदा, दीपक बाजिया सहित काफी जन प्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद रहे।




