विधायक ने भेट किए 115 वृद्धजनों को सहायक कृत्रिम उपकरण पाकर बुजुर्ग खुश हुए l

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
छिंदवाड़ा l हर्रई बटकाखापा क्षेत्र की जनता के लिए हर संभव मदद करूंगा विधायक कमलेश शाह बुजुर्गो की दिनचर्या की सहारा बनी आसरा केंद्र बांटे निशुल्क कृत्रिम सहायक उपकरण हर वर्ग के हितग्राहियों को लाभ दिलाऊंगा आज मैने बुजुर्गों की चिंता किया और आप लोगो को सहायक कृत्रिम उपकरण भेंट किये हुऐ है l तीन दिवसीय वितरण कार्यक्रम में टोटल 700 हितग्राही को लाभ मिला वही आज 115 वृद्धजनों को राष्ट्रीय बयों योजना के अंतर्गत मिला लाभ तीन दिवसीय कार्यक्रम में भोजन की व्यवस्था विधायक कमलेश प्रताप द्वारा की गई l ग्रामीण खुश होकर घर लौटे 700 वृद्ध जनों को मिले 3085 सहायक कृत्रिम उपकरण बटकाखापा हाई स्कूल प्रांगण में 60 वर्ष से अधिक वृद्धजनों को कृत्रिम सहायक उपकरण वितरित किया गया । आसरा केंद्र छिंदवाड़ा जिला समन्वयक मुकेश कुमार मालवीय द्वारा जानकारी में बताया गया l कि क्षेत्रीय विधायक कमलेश प्रताप शाह के आदेश अनुसार विगत जुलाई एवं अगस्त माह में हर्रई जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली सभी प्रत्येक 67 ग्राम पंचायत मैं जाकर आसरा केंद्र छिंदवाड़ा द्वारा बरसात के कठिन संघर्ष के बाद हर्रई जनपद पंचायत की सभी ग्राम पंचायत के ग्रामीणों वृद्धजन लाभार्थियों का सफलता पूर्वक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर 60 वर्ष से अधिक वृद्धजनों का परिक्षण संपन्न कराया गया था । जिसमें हर्रई जनपद पंचायत में तीन दिवसीय वितरण कार्यक्रम में लगभग 700 रजिस्ट्रेशन और परिक्षण हुआ था l जिसमें सभी लाभार्थियों को लगभग 3085 कृत्रिम सहायक उपकरण भारत सरकार द्वारा स्वीकृत किए गए जिसमें वृद्धजनों के लिए कमर बेल्ट, घुटनों के बेल्ट , कान की मशीन ,व्हीलचेयर ,छड़ी ,बैसाखी ,कमोड कुर्सी ,कमोड व्हीलचेयर ,आदि विभिन्न उपकरण बटकाखापा हाई स्कूल से आज 115 वृद्धजनों को वितरण किया गया । स्वीकृत सभी उपकरण केवल उन लाभार्थियों को वितरित किए गए l जिनका सफलतापूर्वक दो चरण में रजिस्ट्रेशन एवं परीक्षण किया गया है। विधायक राजा कमलेश प्रताप शाह कहा कि मेरी आदिवासी जनता के लिए सरकार हर संभव मदद कर रही हैं l कि मेरे विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक लाभार्थी किसी भी योजना से वंचित न रहे l इस आधार पर आसरा केंद्र द्वारा बार-बार शिविर लगाकर कार्य किया गया l और आज सभी बुजुर्गो को सहायक कृत्रिम उपकरण निःशुल्क प्रदान किया गया l आपके ये उपकरण सहारा और दिन चर्या में उपयोगी होगे सभी सहायक कृत्रिम उपकरण पाकर सभी वृद्ध जन के अंदर खुशी का माहौल देखने को मिला । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक कमलेश प्रताप शाह , सरपंच योगेंद्र शाह धुर्वे , दिनेश नामदेव , सालिकराम बेलवंशी , शिवम सलामे, मोहन नेमा सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे l आसरा केंद्र से जबलपुर से पीएनओ डॉ राकेश सेठी , ऑडियोलॉजिस्ट रामकुमार सिंह जिला समन्वयक मुकेश कुमार मालवीय , सहयोगी सुदेश नागवंशी, वर्षा मर्सकोले, समस्त ग्रामों से आए बुजुर्ग सहित सचिव सरपंच की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ ।



