केंद्रीय राज्यमंत्री और रालोद नेता जयंत चौधरी ने कारगिल शहीद सतपाल सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया….

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हापुड (यूपी) – केंद्रीय राज्यमंत्री व राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी रविवार को जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव लुहारी पहुंचे । जहां उन्होंने कारगिल युद्ध में शहीद हुए शहीद सतपाल सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया । इस अवसर पर कारगिल युद्ध में बलिदान हुए सैनिकों के बलिदान को याद किया गया । शहीद सतपाल सिंह की प्रतिमा का अनावरण करने के पश्चात जयंत चौधरी ने उन्हें नमन किया और श्रद्धांजलि पुष्प अर्पित किए । जयंत चौधरी ने कहा कि कारगिल शहीद सतपाल सिंह का बलिदान राष्ट्र से लिए प्रेरणा का स्रोत है।
केंद्रीय राज्यमंत्री और राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी रविवार की दोपहर हापुड़ के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव लुहारी पहुंचे जहां रालोद कार्यकर्ताओं व शहीद परिवार ने उनका जोरदार स्वागत किया । गांव पहुंचने के बाद वह शहीद सतपाल सिंह की प्रतिमा स्थल पर पहुंचे और कारगिल शहीद सतपाल सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया और उनके शौर्य को याद किया । बता दें कि कारगिल शहीद सतपाल सिंह की प्रतिमा व स्मारक स्थल के निर्माण में शहीद के परिवारजनों का अहम योगदान है। यह स्मारक स्थल सभी के लिए प्रेरणादायी है। इस अवसर पर शहीद सतपाल सिंह का परिवार, पूर्व सैनिक मनवीर सिंह , रालोद के शिवकुमार त्यागी आदि उपस्थित रहे।



