मथुरा

सिम्युलेटर मशीन पर देना होगा कार चलाने का टेस्ट

तब बनेगा ड्राइविंग लाइसेंस

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा। वृंदावन में अब ड्राइविंग लाइसेंस बनाने से पहले सिम्युलेटर मशीन पर लोगों को वाहन चलाने का टेस्ट देना होगा। इसके अलावा इस आधुनिक मशीन पर वाहन चलाने का प्रशिक्षण भी पागल बाबा मंदिर के समीप स्थित ड्राइविंग प्रशिक्षण केंद्र में दिया जाएगा। इसके लिए शासन ने श्रावस्ती की कार्यदायी संस्था दीप ट्रेडर्स को टेंडर दिया है। पागल बाबा मंदिर के समीप आईटीआई परिसर में संचालित ड्राइविंग प्रशिक्षण केंद्र में अब प्रेक्टिकल ट्रेनिंग कंप्यूटराइज तरीके से सिम्युलेटर मशीन पर आधारित होगी, जिसकी मदद से ड्राइविंग सिखाई जाएगी। इसके लिए यहां छोटी और बड़ी गाड़ियों के लिए अलग-अलग सिम्युलेटर मशीन मारुति कंपनी द्वारा 10 माह पहले स्थापित की गई थी। तकनीशियन द्वारा मशीनों को इंस्टॉल भी किया जा चुका है। तकनीशियन स्टाफ आने पर वाहन चलाने से पहले इन मशीनों पर इच्छुक लोगों को ड्राइविंग सिखाई जाएगी। इन सिम्युलेटर मशीनों पर उन्हें वास्तविक रूप से गाड़ी चलाने का अनुभव होगा। इसमें चार पहिया वाहन जैसी सीट पर बैठकर स्क्रीन के सामने सभी यातायात नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इंस्टॉलेशन का कार्य पूरा हो चुका है। संभवत: फरवरी माह तक इस पर कार्य शुरू हो जाएगा। इससे पहले कंपनी यहां आकर सर्वे करेगी। सेंसर एवं टॉवर, सीसीटीवी कैमरे को मारुति कंपनी से दुरुस्त कराने के बाद ही सिम्युलेटर मशीन पर कार्य शुरू किया जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button