रामपुर शाहबाद
खेत में जुताई के वक्त ट्रैक्टर से नीचे गिरे 6 वर्षीय मासूम की मौत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। खेत में जुताई करने के दौरान ट्रैक्टर पर बैठा 6 वर्षीय मासूम नीचे गिरकर रूटरवेटर में आ गया। रूटरवेटर में आकर मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह साढ़े दस बजे तालिकाबाद के मझरा निवासी कुलवंत का 6 वर्षीय बेटा गौरव खेत में जुताई कर रहे ट्रैक्टर पर बैठा था, ट्रैक्टर ड्राइवर ने जुताई करते समय खेत की मेढ़ पर झुके हुए पेड़ से ट्रैक्टर को बचाने समय बच्चा ट्रैक्टर से नीचे गिरकर रूटरवेटर में आ गया और उसकी दबकर मौके पर ही मौत हो गई। दूर खड़े पिता कुलवंत जब तक भागकर मौके पर पहुंच पाता बच्चा दम तोड़ चुका था। परिजनों ने रविवार दोपहर में बच्चे का अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों ने अनुसार मासूम शाहबाद के कमला ईडन गार्डन इंटर कॉलेज में कक्षा एलकेजी के छात्र था और दो भाईयों में छोटा था।



