गाजियाबाद
नगर लोनी में भव्य शोभायात्रा, जागरण एवं महाआरती का आयोजन होगा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लोनी। श्री दुर्गा मंदिर नगर-लोनी, जनपद गाज़ियाबाद के तत्वावधान में शारदीय नवरात्र महापर्व के पावन अवसर पर माता लोनी वाली के पावन धाम पर भक्तिमय कार्यक्रमों की श्रृंखला बड़े ही हर्षोल्लास एवं श्रद्धाभाव से सम्पन्न हुई।
समिति के द्वारा आज आयोजित नगर-परिक्रमा एवं शोभायात्रा मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर लोनी तिराहा, बलराम नगर कालोनी, राशिद गेट होते हुए वापस मंदिर में पहुंच कर आरती के साथ सम्पन्न हुई। जिसमे हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर माता रानी की भक्ति में स्वयं को सराबोर कर लिया। मातारानी की झांकियाँ, पुष्प-वर्षा, ढोल-नगाड़ों की गूंज और श्रद्धालुओं के जयकारों से लोनी का संपूर्ण वातावरण देवीमय हो उठा। मंदिर समिति के अध्यक्ष कैलाश चंद गर्ग ने बताया कि 30 सितंबर को मां के विशाल जागरण का आयोजन किया गया। जिसमे रात्रि भर भक्तिमय माहौल में भजन-कीर्तन, माँ की महिमा का गुणगान एवं देवी भक्ति के गीतों की रसधारा प्रवाहित की जायेगी। जिसमे प्रसिद्ध भजन मंडलियों द्वारा मां को समर्पित अपने भजन प्रस्तुत किए जायेंगे।
मंदिर समिति के सचिव संदीप गुप्ता ने बताया कि 1 अक्टूबर को मंदिर प्रांगण में माता की महाआरती का आयोजन आचार्य भगवती प्रसाद डिमरी, आचार्य कालिका प्रसाद सेमवाल एवं आचार्य भगवती चामोली के पावन सान्निध्य में पूरे विधि-विधान से सम्पन्न होगा आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार और विधिवत पूजन से वातावरण अलौकिक और भक्तिमय हो जायेग । महाआरती के पश्चात प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा ।जिसमें हजारों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर माता की कृपा का आशीर्वाद प्राप्त कर सकेंगे।
नगर परिक्रमा में व्यापार मंडल के अध्यक्ष रतन सिंह भाटी, महासचिव अरविंद गोयल, कर्मी सिंह निठौरा,, सतेन्द्र बंसल, जितेन्द्र जिंदल,के के गर्ग,फिरे भाटी, शम्मी शर्मा, कपिल गुप्ता, विजय भाटी पत्रकार प्रमोद गर्ग, इंद्रजीत भाटी,जीतू वर्मा,बबलू गर्ग, मदनलाल आदि गणमान्य लोगों भी शामिल हुए
सहायक पुलिस आयुक्त सिद्धार्थ गौतम, कोतवाली प्रभारी लोनी मुकेश सोलंकी, तिराहा चौकी इंचार्ज अक्षय मलिक के साथ ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने नगर परिक्रमा को निर्विघ्न रूप से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की



