गोड्डा

जिला क्रिकेट संघ का एक और उपलब्धि 

डीसीए का अपना वेबसाइट लॉन्च

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा : जिला क्रिकेट संघ की ओर से गोड्डा जिले में क्रिकेट फॉरमैट में बड़ा प्लेटफार्म खिलाड़ियों को दिया जाता है। खिलाड़ियों के प्रतिभा को निकालने के लिए हर वर्ष गोड्डा प्रीमियर लीग सहित ए डिविजन, बी डिवीजन लीग के अलावा स्कूल लीग आदि क्रिकेट कंपटीशन कराया जाता है। 12वें साल गोड्डा प्रीमियर लीग कराया गया तो जिला क्रिकेट संघ की ओर से एक और उपलब्धि को हासिल कर लिया गया है। सचिव रंजन कुमार ने बताया कि डीसीए का अपना वेबसाइट लॉन्च हो गया है। वेबसाइट लॉन्च प्रक्रिया के दौरान जीसीए के संयुक्त सचिव शहबाज नदीम ने अपने हाथों से वेबसाइट का शुभारंभ किया। उनके साथ मुख्य रूप से खेल एवं सांस्कृतिक को बढ़ावा देने वाले गोड्डा जिला प्रशासन के सिविल एसडीओ बैद्यनाथ उरांव एवं डीसीए सचिव रंजन कुमार ने मुख्य रूप से मौजूद रहकर वेबसाइट को हरी झंडी प्रदान किया। अब डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन नामक वेबसाइट पर गोड्डा क्रिकेट जगत के हर गतिविधियों को आसानी से देखा समझा और पढ़ा जा सकेगा। सदस्यों की ओर से बताया गया कि यह उपलब्धि डीसीए सचिव रंजन कुमार के दूरदर्शी सोंच एवं एसोसिएशन को उच्च स्तरीय पटल पर ले जाने की कामयाब कोशिश का नतीजा है। वेबसाइट के लॉन्च हो जाने से जिले के क्रिकेट खिलाड़ीयों की ओर से प्रसन्नता व्यक्त की गई है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button