बरेली

रुहेलखंड विश्वविद्यालय में सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का शुभ आरंभ 

एकल गायन और कार्टूनिंग की हुई प्रतियोगिताएं

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय बरेली के विश्वविद्यालय सांस्कृतिक केन्द्र द्वारा आज दिनांक 8 दिसंबर से 12 दिसंबर तक वार्षिक सांस्कृतिक  प्रतियोगिताओं की श्रृंखला रिदम 2025 का शुभारंभ किया गया।  कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन  एवं सरस्वती वंदना से हुआ।  आज दिनांक 8 दिसंबर को एकल गायन  तथा कार्टूनिंग  की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने अत्यंत उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी रचनात्मक  प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने शास्त्रीय संगीत से  लेकर लोक संगीत की विविध विधाओं में  अपनी  कला का प्रदर्शन कर दर्शकों को  मंत्र मुग्ध कर दिया। निर्णायक मंडल में डॉ.ज्योति पाण्डेय, डॉ.इंद्रप्रीत कौर, डॉ.रीना पंत और डॉ.सौरभ वर्मा रहे । निर्णायकों द्वारा प्रतियोगियों  की कलात्मक  और संगीतकमक क्षमताओं का  मूल्यांकन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन माननीय   कुलपति प्रो. के.पी. सिंह जी के संरक्षण में हुआ।  रिदम 2025 के आगाज ने कैंपस में ऊर्जा, उत्साह, और सांस्कृतिक रंगों का सुंदर माहौल  बना दिया। कार्यक्रम के आयोजन में कुलसचिव श्री  हरीश  चंद,सांस्कृतिक समन्वयक डॉ.ज्योति पाण्डेय ,डॉ. इंद्रप्रीत कौर ,डॉ. सौरभ वर्मा ,डॉ.रीना पंत, डॉ.अतुल कटिहार, मीडिया सेल से डॉ.अमित कुमार सिंह, श्री तपन वर्मा तथा कल्चरल क्लब से पंखुड़ी कंचन , मेधावी वर्मा,  दीपांशी , तनिष्का, पीयूष पाल, महक , मुमताज़, कविता, शिवम् गंगवार ,शौर्य,अपूर्वा भव्या शर्मा   शिवम पटेल, आलमीन नक़वी,आन्या शुक्ला, कृशांगी, ऋषभ आदि का सहयोग रहा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button