बरेली

मैक्स हॉस्पिटल, वैशाली, ने न्यूरोसर्जरी और स्पाइन सर्जरी ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली ;  मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, वैशाली ने श्री वेदांत हॉस्पिटल, बरेली, में अपनी न्यूरोसर्जरी और स्पाइन सर्जरी ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की। इस अवसर पर मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, वैशाली के न्यूरोसर्जरी एवं एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी विभाग के सीनियर डायरेक्टर और हेड डॉ. गौरव बंसल, मौजूद रहे।
डॉ. गौरव बंसल, हर महीने की पहले बुधवार को दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक श्री वेदांत हॉस्पिटल, बरेली, में प्राथमिक परामर्श और फॉलो-अप के लिए उपलब्ध रहेंगे।
ओपीडी उद्घाटन के दौरान, मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, वैशाली, के न्यूरोसर्जरी एवं एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी विभाग के सीनियर डायरेक्टर और हेड – डॉ. गौरव बंसल, ने कहा, “हमारा लक्ष्य मिनिमली इनवेसिव और प्रिसिशन-गाइडेड सर्जिकल समाधान प्रदान करना है, जो न केवल मरीज की सुरक्षा बढ़ाते हैं बल्कि रिकवरी को भी तेज़ करते हैं। इस पहल के माध्यम से हम विश्वस्तरीय न्यूरोसर्जिकल विशेषज्ञता को समुदाय के करीब लाने और मरीजों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार करने की उम्मीद रखते हैं। इन विशेष OPD सेवाओं की शुरुआत से हम न्यूरोलॉजिकल और स्पाइनल डिसऑर्डर्स के समय पर निदान और विशेषज्ञ प्रबंधन को सुनिश्चित कर रहे हैं।”
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button