असम

असम के गुवाहाटी में विष्णुपथ संकुल का पदाधिकारी सम्मेलन सम्पन्न । 

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

असम :  विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से संबद्ध शिशु शिक्षा समिति, असम के अंतर्गत विष्णुपथ संकुल का 2025 वर्ष का पदाधिकारी सम्मेलन  शंकरदेव विद्या निकेतन, विष्णुपथ में रविवार को संपन्न हुआ। प्रचार प्रमुख मुकुटेश्वर गोस्वामी द्वारा दी गई जानकारी अनुसार, शिशु शिक्षा समिति, असम के अध्यक्ष कुलेंद्र कुमार भागवती ने दीप प्रज्वलन कर सम्मेलन का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की शुरुआत शंकरदेव विद्या निकेतन, विष्णुपथ की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत वंदना से हुई। विष्णुपथ संकुल के संकुल-संयोजक बिराज कुमार दास ने स्वागत भाषण दिया। कार्यक्रम का संचालन शंकरदेव शिशु कुंज की प्रधानाचार्या कमला गोस्वामी ने किया। अपने उद्घाटन भाषण में अध्यक्ष कुलेंद्र कुमार भागवती ने विभिन्न निकेतनों में परिचालन समिति (पदाधिकारियों) की भूमिका विस्तार से स्पष्ट की। शिशु शिक्षा समिति, असम के सामान्य सचिव जगन्नाथ राजवंशी ने विद्या भारती के लक्ष्य एवं उद्देश्य पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। समिति के पूर्णकालिक वरिष्ठ कार्यकर्ता वशिष्ठ राम डेका ने समिति के संविधान एवं नियमावली पर संक्षिप्त परंतु महत्वपूर्ण भाषण प्रस्तुत किया।गुवाहाटी विभाग के विभाग निरीक्षक भास्कर दास ने निकेतनों के प्रशासनिक आधार एवं व्यवस्था पर जानकारी दी। इसके बाद विद्या भारती पूर्वोत्तर क्षेत्र के कोषाध्यक्ष विकास नागपुरीया ने हिसाब-किताब व्यवस्था पर तथ्यपूर्ण प्रस्तुति दी।
समिति के पूर्व सामान्य सचिव तथा वरिष्ठ अभिभावक-स्वरूप शिव प्रसाद शर्मा ने पदाधिकारियों को आशिर्वचन दिया। समाप्ति सत्र में विद्या भारती पूर्वोत्तर क्षेत्र के संगठन मंत्री पवन तिवारी ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए विद्या भारती के मूल सिद्धांतों पर सारगर्भित और प्रेरणादायक वक्तव्य दिया। दक्षता विकास विभाग, दिल्ली के समन्वयक रोहित द्विवेदी ने छात्र-छात्राओं के कौशल विकास में निकेतनों की करणीय़ भूमिका पर चर्चा की।गुवाहाटी विश्वविद्यालय के सहायक प्रोफेसर धनंजित डेका ने वर्तमान समय में ‘डिजिटल शिक्षा’ के महत्व और उसके प्रसार पर मूल्यवान व्याख्यान दिया। शंकरदेव विद्या निकेतन, विष्णुपथ की आचार्या अल्पना नाथ द्वारा प्रस्तुत एक समूह-गीत ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ा दी।इसके बाद अनुभव-वक्तव्य सत्र में SEBA के पूर्व सेवानिवृत्त शैक्षणिक अधिकारी तथा शंकरदेव विद्या निकेतन, नरेन्गी की प्रबंधन समिति की सभानेत्री आरती भट्टाचार्य ने निकेतनों के शैक्षणिक सुधार एवं प्रगति पर सुरुचिपूर्ण वक्तव्य दिया।
अंत में शंकरदेव शिशु कुंज की प्रधानाचार्या कमला गोस्वामी ने धन्यवाद ज्ञापन किया और कल्याण मंत्र के साथ सम्मेलन का समापन किया गया। सम्मेलन में विष्णुपथ संकुल के संकुल-प्रमुख तपन कुमार शर्मा सहित कुल 8 निकेतनों के प्रधानाचार्य/प्रधानाचार्या एवं प्रत्येक निकेतन की प्रबंधन समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button