कानपुर

दि ब्रिज होटल में लायंस क्लब ऑफ कानपुर गैंजेस का 49वां अधिष्ठापन समारोह भव्यता के साथ मनाया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
कानपुर : हर छोटा बदलाव बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है, और ‘कल के लिए सबसे अच्छी तैयारी यही है कि आज अच्छे कर्म करें’ इन सुंदर पंक्तियों के साथ लायंस क्लब ऑफ कानपुर गैंजेस का 49वां अधिष्ठापन समारोह दि ब्रिज होटल जीटी रोड में महत्वपूर्ण सभा के साथ संपन्न हुआ यह समारोह निवर्तमान अध्यक्ष लायन राकेश पोद्दार (2024-2025) की अध्यक्षता में आयोजित किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य लायन धनंजय जैन को अध्यक्ष (2025-2026) और उनके नए संचालक मंडल का अधिष्ठापन करना था कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डिस्ट्रिक्ट 321 बी2 के गवर्नर लायन सन्मित सर्राफ ने शिरकत की और अपने प्रेरणादायक शब्दों से सभा को संबोधित किया अति विशिष्ट अतिथि कानपुर की मेयर प्रमिला पांडे ने लायंस क्लब द्वारा समाज के लिए किए जा रहे कार्यों की दिल खोलकर प्रशंसा की अधिष्ठापन अधिकारी लायन अमरीश सरीन ने बहुत ही मनोरंजक और प्रभावी ढंग से, सुंदर तरीके से अध्यक्ष लायन धनंजय जैन जी और उनके संचालक मंडल पदाधिकारी को उनकी जिम्मेदारी समझाते हुए शपथ दिलाई क्लब के संरक्षक, पीएमसीसी एवं पूर्व राज्यसभा सदस्य एमजीएफ लायन महेंद्र मोहन गुप्ता ने सभी को संबोधित करते हुए मार्गदर्शन प्रदान किया अधिष्ठापन संयोजक पीडीजी एमजीएफ लायन सीए ज्ञान प्रकाश गुप्ता ने अपने आशीर्वचन से क्लब सदस्यों का मार्गदर्शन किया और सभा को संबोधित किया कार्यक्रम के दौरान, क्लब सचिव लायन कंचन कपूर जी ने पिछले छः माह की गतिविधि रिपोर्ट प्रस्तुत की क्लब ने अपने सामाजिक दायित्व को निभाते हुए लाभार्थी बच्चों को पांच साइकिलों का अनुदान भी प्रदान किया इस अवसर पर क्लब के कई सदस्यों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित भी किया गया रिसेप्शन कमेटी चेयरमैन लायन डॉ. विनोद कपूर ने भी सभा को संबोधित किया सभा का संचालन पीडीजी लायन चित्रा दयाल द्वारा कुशलता पूर्वक किया गया समारोह में नए सदस्यों को दीक्षा अधिकारी पीडीजी लायन गोपाल तुलस्यान द्वारा दीक्षा दी गई उप मंडल अध्यक्ष प्रथम लायन शरद अग्निहोत्री और उप मंडल अध्यक्ष द्वितीय लायन विश्व रतन त्रिपाठी जैसे विशिष्ट अतिथियों ने भी अपना संबोधन एवं आशीर्वचन प्रदान किया क्लब के कई सदस्यों और बाहर के गणमान्य लोगों की उपस्थिति ने मिलकर समारोह को सफल बनाया उपाध्यक्ष लायन विराट गुप्ता ने आए हुए सभी विशिष्ट अतिथि एवं गणमान्य सदस्यों को धन्यवाद किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button