सिंगरौली

9 दिसंबर को मतदान केंद्रों में छूटे नामों की सूची का होगा वाचन

नेशनन प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

सिंगरौली । निर्वाचन आयोग द्वारा कराये जा रहे मतदाता सूची गहन पुनिरीक्षण के तहत गणना पत्रकों का डिजिटाइजेशन का काम जिले की तीनों विधानसभाओं में पूरा हो गया है। इस दौरान अगर कोई मतदाता छूट गया है तो उसे घबराने की जरूरत नहीं है। 9 दिसंबर को जिले के सभी 818 बूथों पर छूटे हुए नामों का वाचन बीएलओ द्वारा किया जाएगा। अगर किसी को अभी तक गणना पत्रक नहीं मिला है या जमा नहीं हुआ है, वह 9 से 11 दिसंबर के बीच बीएलओ से संपर्क कर जमा कर सकता है। इस दौरान राजनीतिक दलों के बीएलए को भी बुलाया गया है। 16 दिसंबर को प्रारूप का प्रकाशन होगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button