रामपुर शाहबाद

दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकला पति सहित पांच पर मुकदमा दर्ज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहबाद । शाहबाद में एक विवाहिता ने अपने पति समेत पांच ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, जान से मारने की कोशिश करने और घर से निकालने का आरोप लगाया है। पीड़िता इल्मा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें देवर पर छेड़छाड़ का भी आरोप है।इल्मा की शादी लगभग तीन माह पूर्व मोहल्ला खटपुर निवासी अरवाज पुत्र फिरासत के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज से हुई थी। इल्मा के परिजनों ने अपनी हैसियत के अनुसार दहेज दिया था, लेकिन ससुराल वाले इससे खुश नहीं थे। बे आए दिन कम दहेज लाने का ताना देते थे, गाली-गलौज करते और मारपीट करते थे। उन्होंने इल्मा से दहेज में एक बलेनो कार और पांच लाख रुपये नकद लाने की मांग की। शिकायत के अनुसार, लगभग 15 दिन पहले पति अरवाज, देवर अहद, सास मुन्नी, ससुर फिरासत और ननद विजरा उर्फ शब्बो ने मिलकर इल्मा का गला घोंटकर जान से मारने की कोशिश की थी। जब इल्मा ने दहेज लाने से इनकार किया, तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की, गालियां दीं और उसे घर से बाहर निकाल दिया। उन्होंने धमकी दी कि यदि वह बिना कार और पांच लाख रुपये के वापस आई, तो उसे जलाकर मार डालेंगे।
इल्मा ने यह भी आरोप लगाया है कि जब वह अकेली होती थी, तो उसका देवर अहद उसके साथ छेड़छाड़ करता था।ससुराल वालों द्वारा घर से निकाले जाने के बाद से इल्मा अपने मायके में रह रही है। उसने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button