बरेली

सड़क पर सुरक्षा एवं दुर्घटना रोकने के लिए एक विशेष गोष्ठी का आयोजन किया गया

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : सुश्री सोनाली मिश्रा, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय, बरेली द्वारा थाना सीबीगंज परिसर में सड़क सुरक्षा एवं दुर्घटना निवारण हेतु एक विशेष गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में थाना प्रभारी सीबीगंज, प्रभारी सीसी टीम तथा क्रिटिकल कॉरिडोर अंतर्गत आने वाले समस्त ढाबा संचालक, होटल-रेस्टोरेंट मालिक, मैरिज होम स्वामी, स्कूल प्रबंधक एवं बस ऑपरेटर उपस्थित रहे। गोष्ठी में उपस्थित स्थानीय नागरिकों से सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए ठोस सुझाव प्राप्त किए तथा ओवर स्पीड, शराब पीकर वाहन चलाना, गलत साइड ड्राइविंग, रोंग साइड पार्किंग, रोड पर अवैध अतिक्रमण आदि मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गयी। सभी को यातायात नियमों का पालन करने, अपने परिसर में सीसीटीवी कैमरे सक्रिय रखने, रात में रिफ्लेक्टर/साइन बोर्ड लगाने तथा संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु जागरूक एवं प्रेरित किया गया। गोष्ठी में बताया गया उपस्थित लोगों द्वारा दिए गए मूल्यवान सुझावों को संकलित कर शीघ्र उच्चाधिकारियों को प्रेषित किया जाएगा तथा उन पर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button