बरेली
बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भोजीपुरा और कैंट क्षेत्र में SIR की करी समीक्षा
जागरूकता अभियान के अंतर्गत मतदाताओं को फॉर्म भरने को किया प्रेरित

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : बहुजन समाज पार्टी की पूर्व मुख्यमंत्री बहन कुमारी मायावती जी के दिशा निर्देशानुसार सबसे निचले स्तर गांव बूथ चलो अभियान के तहत आज दिनांक 9 दिसंबर को विधानसभा क्षेत्र भोजीपुरा के ग्राम पंचायत ग्राम डोरा के साथ ही कैंट और शहर के कई पोलिंग बूथों पर पहुंच कर चुनाव आयोग द्वारा बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य गहन परीक्षण एस आई आर गणना फॉर्म हर बीएसपी मतदाताओं का फॉर्म भरवाने के लिए बीएसपी के बी एल ए को प्रेरित किया कि सरकारी बीएलओ का हर स्तर पर सहयोग करने का काम करें पोलिंग बूथों पर भ्रमण करने वालो में जिला संयोजक बीआर सागर पिछड़ा वर्ग भाईचारा बहुजन समाज पार्टी जिला प्रभारी श्याम मूर्ति सिंह कैंट विधानसभा प्रभारी राम सिंह जाटव शहर विधानसभा प्रभारी महेंद्र पाल सिंह कैंट विधानसभा अध्यक्ष पप्पू राणा साथ में रहे इस मौके पर जिला संयोजक बी आर सागर ने कहा ग्रामीण क्षेत्रों के मुकाबले एस आई आर गणना फॉर्म मतदाताओं के शहर और कैंट विधानसभा क्षेत्र में बहुत कम परसेंटेज पर चिंता व्यक्त करते हुए अपने बहुजन समाज पार्टी के एक-एक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा इस समय चुनाव आयोग द्वारा हर मतदाता का गहन पुनरीक्षण चल रहा है बीएसपी के बी एल ए के माध्यम से अपनी पार्टी के समर्थक हर मतदाता का सहयोग करके पुनःनिरीक्षण का फॉर्म पूरा करा कर पोलिंग बूथ पर जाकर सरकारी बी एल ओ के पास प्रतिदिन 50 फॉर्म जमा करवा सकते हैं बरेली जिले के सभी विधानसभा प्रभारी एवं विधानसभा अध्यक्ष अपने अपने विधानसभा क्षेत्र हर बूथ के अपने बी एल ए चेक कर ले की कौन बी एल ए सक्रिय है कौन निष्क्रिय हैं जो निष्क्रिय है उनकी जगह नए बी एल ए की सूची अति शीघ्र उपलब्ध कराने का काम करें दिनांक 11 दिसंबर तक हर कीमत पर अपने बीएसपी समर्थक मतदाताओं का फॉर्म जमा करवाए जिससे बहुजन समाज पार्टी का समर्थक एवं वोटर इस गहन पुना निरीक्षण गणना फॉर्म भरने से वंचित ना रह जाए इस बार बहुजन समाज पार्टी का समर्थक मतदाता गहन प्रशिक्षण से वंचित रह गया तो लंबे समय तक अपने बोट का प्रयोग नहीं कर पाएगा !




