बाराबंकी
बाराबंकी पुलिस द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु बाइक जागरूकता रैली का किया गया भव्य आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बाराबंकी। आगामी 13 दिसंबर 2025 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में जन जागरूकता बढ़ाने और आम जनता को इसका लाभ उठाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से, बाराबंकी पुलिस द्वारा एक विशाल बाइक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों को लोक अदालत के महत्व, लाभ और मामलों के त्वरित व सौहार्दपूर्ण निपटारे के तरीके के बारे में जानकारी देना है। *रैली को जनपद न्यायाधीश महोदय प्रतिमा श्रीवास्तव द्वारा न्यायालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।* यह रैली शहर के मुख्य मार्गों, पटेल तिराहा और बस अड्डा होते हुए पुलिस लाइन में समाप्त हुई। रैली में पुलिस विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। लंबित मामलों (जैसे यातायात चालान, पारिवारिक विवाद, वित्तीय मामले आदि) को आपसी समझौते के माध्यम से निपटाया जाता है। यह विवादों के सरल और शीघ्र निपटारे का अवसर प्रदान करती है।
*बाराबंकी पुलिस द्वारा आम जनता से अपील की गई कि वे इस राष्ट्रीय लोक अदालत का अधिकतम लाभ उठाएं और अपने लंबित मामलों का शांतिपूर्ण ढंग से निस्तारण करवाकर कानूनी बोझ से मुक्त हों।*



