ललितपुर

लायंस क्लब की समाजसेवा में प्रतिबद्धता सराहनीय : डा.बबीतासिंह

राज्य महिला आयोग अध्यक्ष के सान्निध्य में लायंस क्लब सेवा कार्यक्रम सम्पन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321-बी 2 के तत्वावधान में, जिला गवर्नर एमजेएफ लायन सन्मति सराफ के नेतृत्व में आयोजित सेवा दिवस के तीन महत्वपूर्ण कार्यक्रम राज्य महिला आयोग अध्यक्ष डा.बबीता सिंह चौहान के सान्निध्य में सम्पन्न हुए। विशिष्ट अतिथि नपाध्यक्ष सोनाली जैन, अर्चना पटेल, पूज्य माताजी सुलोचना सराफ मौजूद रहीं। मुख्य अतिथि ने ने महिला सुरक्षा, अधिकार, न्याय-सहायता, आत्मनिर्भरता एवं सामाजिक भागीदारी पर अपने प्रेरणादायी विचार रखते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण ही समाज की वास्तविक उन्नति है, और लायंस क्लब जिस प्रतिबद्धता के साथ सेवा कर रहा है, वह अत्यंत प्रशंसनीय एवं प्रेरणादायी है। उन्होंने वॉटर कूलर, वाटर प्यूरीफायर की स्थापना स्व. शिखरचंद्र अलया एवं स्व. राखी अलया की पुण्य स्मृति में लायन रवींद्र रोहित अलया परिवार द्वारा कराई गई। कहा कि यह स्थापना छात्रों के स्वास्थ्य, स्वच्छ जल सुविधा और कल्याण में एक महत्वपूर्ण योगदान है। इस दौरान डा. अक्षय जैन, आकाश जैन, सनत जैन, अनिल अंचल, अशोक जैन, राजेन्द्र, ला.सुनीता सराफ, जिनेंद्र जैन, अनीता अंचल, राजेश बड़कुल, रोहित अलया, निधि अलया, विद्यालय प्रबंधक एवं स्टाफ मौजूद रहा। दूसरी ओर एक कार्यक्रम एम्ब्रोशिया सोसाइटी में आयोजित हुआ, जहां मंडल की प्रथम महिला ला. सुनीता सर्राफ ने सभी अतिथियों स्वागत किया। साथ ही महिला सुरक्षा, आत्मनिर्भरता, शिक्षा, न्यायिक सहयोग, मानसिक स्वास्थ्य एवं जागरूकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत व सार्थक चर्चा हुई। इस दौरान डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमजेएफ लायन सन्मति सराफ, ला.डा.नीलम सराफ, ला.राकेश गुप्ता ने भी संबोधित किया। इस मौके पर पीडीजी ला.सुभाष जायसवाल, उषा जायसवाल, डिस्ट्रिक्ट पीआरओ महेंद्र प्रताप सिंह बुंदेला, डिस्ट्रिक्ट कोषाध्यक्ष डा.अवधेश अग्रवाल, ला.रवींद्र अलया, ला. संजीव ममता स्पोर्ट्स, रीजन ला.कैलाश अग्रवाल, जोन ला.अनिल सोनी, जोन ला.सुरेश निरंजन, जोन ला.शिवचरण सोनी, जोन ला.हरगोविंद डोडवानी, ला.डी.एस.विवेक, ला. राजीव पटवारी, प्रदीप जैन, गिरीश साहू, आजम, डा.आलोक जैन, सक्षम खरा, अदित सराफ, राहुल गुप्ता, हरीश कपूर, बृजमोहन संज्ञा, रोहित शिवाजी, आकर्ष श्रीवास्तव, अंकित जैन, सरदार सतवंत सिंह भोगल, डा.दीपक चौबे, इटीउ राजा, के.पी. बुंदेला, अमित जैन, रेणु जैन, मीना जैन, रिचा, आशा साहू, डा.सुषमा जैन, हरजीत कौर, आशी जैन, डिम्पल जैन, श्वेता, नेहा श्रीवास्तव, डा.नीलम सराफ, अनिल सूर्यवंशी, अनूप जैन, नीता खैरा, सीमा जैन, एल.बंसल, राहुल, पूजा, संगीता अग्रवाल, सुरेश बाबू, आदर्श आदि मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button