बेतुल

बैतूल धान उपार्जन केंद्र का जायजा लेने पहुंचे अधिकारी

डेयरी आम ढाना उपार्जन केंद्र में का किया निरीक्षण, क्वालिटी और तौल की हुई गहन जांच

किसानों ने कहा- किसी प्रकार की समस्या नहीं
जिला खाद्य अधिकारी ने कहा- समय पर भुगतान हमारा लक्ष्य
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। धान उपार्जन केंद्र डेयरी आमढाना का मंगलवार 9 दिसंबर को जिला खाद्य अधिकारी केके टेकाम, लुधियानी, डिवीजनल मैनेजर एनएएन केके शिव और डीआरसीएस बैतूल द्वारा संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने उपार्जन समिति की पूरी कार्यप्रणाली का बारीकी से अवलोकन किया और किसानों से सीधा संवाद कर उनकी स्थिति और अनुभव को समझा। निरीक्षण के दौरान तौल कांटा, धान की क्वालिटी, एफ ए क्यू मानकों के अनुरूप खरीदी की स्थिति, किसानों की बैठने की व्यवस्था और पीने के पानी की सुविधा का विस्तार से परीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने देखा कि उपार्जन केंद्र पर व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित हो रही हैं। हम्मालों की पर्याप्त व्यवस्था होने से किसानों को अपनी उपज तुलवाने में किसी भी प्रकार का इंतजार नहीं करना पड़ रहा है। किसानों ने अधिकारियों को बताया कि केंद्र पर उन्हें किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ रहा है और खरीदी प्रक्रिया संतोषजनक तरीके से चल रही है। किसानों ने व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया और कहा कि अब तक की खरीदी बिना किसी कठिनाई के हो रही है।
– एफएक्यू के मानक के अनुरूप ही खरीदी जाए धान
जिला खाद्य अधिकारी के के टेकाम, डिवीजनल मैनेजर एनएएन केके शिव और डीआरसीएस बैतूल द्वारा उपार्जन समिति के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि खरीदी में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो और केवल एफ ए क्यू के मानक के अनुरूप ही धान की खरीदी की जाए। अधिकारियों ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि किसानों का भुगतान समय पर सुनिश्चित किया जाए, ताकि उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े।
उन्होंने यह भी कहा कि खरीदी केंद्रों पर किसानों की बैठने, पानी और अन्य बुनियादी सुविधाओं को हर हाल में दुरुस्त रखा जाए। टीम ने यह सुनिश्चित किया कि पूरे केंद्र में व्यवस्था पारदर्शी और किसान हितैषी रहे। निरीक्षण समाप्त होने के बाद अधिकारियों ने संतुष्टि व्यक्त करते हुए कहा कि खरीदी कार्य सुचारू रूप से चल रहा है और आगे भी किसान हित में सभी आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button