बोकारो

छह सुत्रीय मांगी को लेकर ग्रामीणों का सी,ओ,के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना शुरू

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। बोकारो जिला अन्तर्गत नावाडीह प्रखंड के आहरडीह पंचायत के जूनोडीह के ग्रामीणों का प्रखंड मुख्यालय के सामने ब्लाक मोड़ में नावाडीह प्रखंड के अंचलाधिकारी के खिलाफ छह सुत्रीय मांगी को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू हुआ। धरना को संबोधित करते हुए समाज सेवी डेगलाल महतो ने कहा कि यह अंचलाधिकारी जब से इस प्रखंड में आए हैं नावाडीह अंचल भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है। मैं धन्यवाद देता हूं जूनोडीह के ग्रामीणों को जिन्होंने ने अंचलाधिकारी के कारनामों को उजागर करने के लिए बेलगाम सी,ओ, के खिलाफ आवाज बुलंद करने का बीड़ा उठाया। धरना के अगुवाई कर रहे आहरडीह पंचायत के पूर्व मुखिया सुरेश कुमार महतो ने दावा करते हुए कहा कि इस प्रखंड के 24 पंचायत के कोई भी रैयत बता दें कि सी,ओ, ने मेरा बिना रुपए का किया है तो मैं उसको गुलामी लिख दूंगा।इस सी, ओ, कार्यकाल की जांच की जाए तो अनेकों भ्रष्टाचार के मामले उजागर होंगे। अंचलाधिकारी रैयतों को परेशान करना बंद करो, दाखिल खारिज में वसूली बंद करो,बालू तस्करी अवैध वसूली बंद करो,जाति आय तथा आवासीय प्रमाणपत्रो में वसूली बंद करो आदि मांगे शामिल हैं। धरना में रामदास महतो के अलावा दर्जनों की संख्या में ग्रामीण, रैयत मौजूद थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button