अमरोहा

दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत

बेंगलुरु में वीगो का काम करता था:अमरोहा में दुर्घटना, परिजनों ने कानूनी कार्रवाही से किया इनकार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : हसनपुर में मंगलवार को हुई एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मोहल्ला चमन निवासी आमान पुत्र असीम एक मेहमान को छोड़कर बाइक से अपने घर लौट रहा था। गजरौला हसनपुर मार्ग पर गांव सिहाली जागीर के समीप उसकी बाइक की दूसरी बाइक से जोरदार भिड़ंत हो गई।इस हादसे में आमान गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे बेहतर उपचार के लिए दिल्ली ले जा रहे थे। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। आमान की मृत्यु की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। आमान बेंगलुरु में वीगो कंपनी में काम करता था।परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाही के आमान के जनाजे को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार आमान एक मिलनसार, नेक और शरीफ लड़का था। उसकी मौत से पूरा मोहल्ला शोक में डूब गया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button