असम

असम आंदोलन के शहीदों को दरंग जिले में गहरी श्रद्धांजलि। 

समारोह में परिवहन मंत्री चरण बड़ो ने दिया शहीदों को श्रद्धांजलि। 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

असम : समूचे असम के साथ-साथ दरंग जिले में भी बुधवार को ऐतिहासिक असम आंदोलन में प्राण न्योछावर करने वाले 855 से अधिक शहीदों को गहरी श्रद्धांजलि दी गई। समारोह में गुवाहाटी के पश्चिम बोरागांव में मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा द्वारा उद्घाटन किए गए शहीद स्मारक के उद्घाटन समारोह का सीधा प्रसारण किया गया, जिसमें दरंग के लोग इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बने। दरंग जिले के मंगलदई सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में आयोजित इस समारोह में आसाम सरकार के परिवहन मंत्री चरण बड़ो उपस्थित थे, जिन्होंने शहीदों को गहरी श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें याद किया। उन्होंने असम आंदोलन में पहले पहल प्राण त्यागने वाले खर्गेश्वर तालुकदार ओर शहीद दिवस 10 दिसंबर के महत्व को समझाया। उन्होंने कहा कि शहीदों का बलिदान और देशभक्ति का यह उदाहरण सदैव प्रेरणा का स्रोत बनेगा। मंत्री ने कहा कि दरंग का आसाम आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान रहा है और दरंग से 58 लोग इस आंदोलन में शहीद हुए थे। समारोह में भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारीका द्वारा रचित गीत “शहीद प्रणामो तोमाक” को सामूहिक रूप से 10,000 से अधिक लोगों ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर मंगलदई विधायक बसंत दास, पूर्व विधायक गुरुज्योति दास, जिला आयुक्त पराग कुमार काकती, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमंत कुमार दास, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी करवि सैकिया करण, दरंग जिला परिषद की अध्यक्ष शेवाली गोस्वामी कलिता, मंगलदई नगरपालिका की मेयर निर्माली देवी शर्मा सहित शहीद परिवार के सदस्य, विभिन्न आयोजन संस्थाओं के प्रतिनिधि, शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button