गोड्डा

दारू छापामारी के बाद ग्रामीणों भड़के, तीन घंटे तक सड़क जाम 

प्रशासन के आश्वासन पर खुला रास्ता

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
महागामा :  थाना क्षेत्र अंतर्गत दुर्गापुर गांव में बीते दिन पुलिस द्वारा अवैध दारू के खिलाफ की गई छापामारी अचानक विवाद का कारण बन गया।छापामारी कार्रवाई से नाराज़ ग्रामीणों ने बुधवार को मुख्य सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया और तीन घंटे तक जाम लगाए रखा। इससे महागामा-हनवारा मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।ग्रामीणों का आरोप था कि छापामारी के दौरान कई लोगों के साथ पुलिस ने गैरजरूरी सख्ती बरती, जिससे ग्रामीणों में रोष फैल गया। साथ ही उन्होंने कहा कि गांव में बिना स्थानीय प्रतिनिधियों को जानकारी दिए लगातार कार्रवाई करने से लोगों में भय और असंतोष बढ़ रहा है।करीब तीन घंटे तक चले जाम के बाद प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की बात सुनी उच्चाधिकारियों ने न्यायपूर्ण जांच और भविष्य में कार्रवाई के दौरान मर्यादा बनाए रखने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने सड़क से जाम हटाया और स्थिति सामान्य होने लगी।मौके पर पुलिस निरीक्षक उपेन्द्र कुमार महतो, थाना प्रभारी मनोज पाल सहित भारी पुलिस बल तैनात रहा। अधिकारियों की सतर्कता और संवाद से स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। जाम हटते ही सड़क पर वाहनों की आवाजाही सुचारू रूप से शुरू हो गई।घटना के बाद क्षेत्र में अब माहौल सामान्य है, लेकिन ग्रामीणों ने साफ कहा कि यदि उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया गया तो वे पुनः आंदोलन को मजबूर होंगे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button