धनबाद
सुदामडीह समस्याओं को लेकर प्रोजेक्ट ऑफिसर से मिली कांग्रेस महिला महासचिव
Congress women general secretary met the project officer regarding Sudamdih problems

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद। रविवार को झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमिटी के महासचिव राम दुलारी ने ए. एस. पी. कोलियरी सुदामडीह के प्रोजेक्ट ऑफिसर अनिल कुमार व मैनेजर रविन्द्र कुमार सिंह से क्वार्टरों की मरम्मत, पानी, बिजली और सफाई की समस्या के निराकरण के लिए मुलाकात किया। दुलारी ने सुदामदीह क्षेत्र में रह रहे लोगों के क्वार्टर की जर्जर हालत व बारिश होने से क्वार्टरों की स्थिति को अफसरों के सामने रखा। प्रोजेक्ट ऑफिसर ने समस्याओं के प्रति सकारात्मक रुख अपनाते हुए जल्द ही समाधान का आश्वासन दिया। इस मौके पर ब्लास्टिंग ऑफिसर मो. इकबाल हसन और इंटक के एरिया सचिव प्रेम तिवारी भी मौजूद थे।



