ललितपुर

बीएलओ शिक्षामित्र हेमलता कुशवाहा को एक लाख आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। आदर्श समायोजित शिक्षक शिक्षा मित्र एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष भगवत सिंह बैंस के नेतृत्व में एक ज्ञापन जिलाधिकारी सत्यप्रकाश को दिया गया। ज्ञापन में कहा गया कि हेमलता पत्नी जगदीश कुशवाहा संविलयन उच्च प्राथमिक विद्यालय टगर ब्लॉक बिरधा ललितपुर में शिक्षा मित्र के पद पर कार्यरत हैं। वर्तमान में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशन में 4 नवंबर 2025 से बीएलओ का एसआईआर का कार्य कर रही थी। लगातार तनाव झेलते हुए विगत दिवस अचानक तवीयत खराब हो गई जिन्हें अचेत अवस्था में अस्पताल लाया गया जहां डाक्टरों ने झांसी रिफर कर दिया था, जो आईसीयू में भर्ती हैं। शिक्षा मित्रों को अल्प मानदेय 10 हजार रुपए मिलता है।जिससे उपचार कराना असंभव है।क्योंकि उन्हें ब्रेन हेमरेज हुआ है। बीएलओ आपके निर्देशन में ईमानदारी से लगातार काम कर रहे हैं, जिससे प्रदेश में सबसे अच्छा कार्य हो रहा है। जिलाधिकारी ने तुरंत हेमलता कुशवाहा को एक लाख सहायता कोष राशि से आर्थिक सहायता देने हेतु तुरंत संबंधित अपने अधिकारी आदेश दिया गया। 50हजार की धनराशि का तत्काल चेक दिया गया। जिस पर संगठन के पदाधिकारियों द्वारा उनका आभार व्यक्त किया। जिससे उक्त बीएलओ की जान बचाई जा सके। डीएम से आह्वान किया कि शासन स्तर से बीएलओ का सरकारी बीमा एवं शिक्षा मित्रों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाने की मुख्यमंत्री से पहल करें। जिससे उचित इलाज करा सके। महिला एवं विकलांग शिक्षा मित्रों को बीएलओ ड्यूटी से पृथक किया जाए। जिस पर उन्होंने कहा कि आपकी मांग मुख्यमंत्री को भेजेंगे। सभी ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष भगवत सिंह बैंस, शेरसिंह यादव, जगभान सिंह, अशोक परिहार, आशीष दुबे, रामनिवास दुवे, कीर्तिवाला, गजराज सिंह, हरिराम, शकुन बाई, सिरनाम सिंह, विजय बहादुर, रामसिंह, विजय निरंजन, कृपाल सिंह, शैलेन्द्र शर्मा, वीर दुवे आदि उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button