रामपुर शाहबाद
शाहबाद में श्मशान घाट के पास की जगह भी नहीं छोड़ी कर डाली खेती , रोष
अंतिम संस्कार को अपने हाथों में लकड़ी व उपले ले जाते मृतक परिवार के लोग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। मामला रामपुर की नगर शाहबाद स्थित श्री राम गंगा का है जहां शमशान घाट पर सनातन धर्म के लोगों का मृत्यु के बाद अंतिम संस्कार क्रिया किया जाता है जहां श्री राम गंगा के निकट गुरुवार को ऐसा नजारा देखने को मिला जिससे हिंदू संगठनों एवं हिंदुओं में गहरा रोष है जिसकी शिकायत विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष शोभित गुप्ता उर्फ सोनू ने जिलाधिकारी रामपुर से की है जिस पर जल्द इस मामले में जांच कर जमीन पर बिना रास्ता छोड़े खेती करने का आरोप लगाया है। जिससे श्मशान घाट पर आने वाले लोगों को भारी समस्या का सामना उठाना पड़ रहा है।



