ललितपुर
पेंशनर्स दिवस सत्रह को
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। वरिष्ठ कोषाधिकारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुये अवगत कराया है कि उ.प्र. शासन के निर्देशानुसार जिलाधिकारी की अध्यक्षता एवं वरिष्ठ कोषाधिकारी के समन्वयन में पेंशनर्स दिवस का आयोजन किया जा रहा है। समस्त कार्यालाध्यक्षों एवं पेंशन संगठन के पदाधिकारियों से आह्वान किया है कि वह 17 दिसम्बर 2025 को समय दोपहर 01 बजे कलैक्ट्रेट सभागार में आयोजित पेंशनर्स दिवस में प्रतिभाग करें।

