ललितपुर

एलयूसीसी में जमा धनराशि वापस दिलाने की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। कस्बा जाखलौन निवासी एक बुजुर्ग व्यक्ति ने गांव के एक दंपत्ति पर बचत योजना में जमा कराए गए पैसे न लौटाने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर जमा धनराशि दिलाए जाने की मांग की है। कस्बा के अखाड़ा मुहल्ला निवासी खुशीलाल रायकवार ने पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी कार्यालय में एक एक प्रार्थना पत्र देकर एक दंपत्ति पर एलयूसीसी में खोले गए खाते की धनराशि न देने का आरोप लगाया है। आरोप है कि कस्बा निवासी  गफ्फार खां उर्फ गब्बू तनय बहीद खां एवं उसकी पत्नी सबनूर उर्फ पिल्लो उसके पास 2 वर्ष पहले आए। उन्होंने खुद को एल यू सी सी कंपनी का एजेंट बताया तथा  कहा की आप हमारी कंपनी में जमा खाता खोल लो हमारी कंपनी में आप जो भी धनराशि जमा करेंगे उसका दोगुना कंपनी आपको वापस लौटाएगी, जब उन्होंने पैसा जमा करने से मना किया तो उक्त दंपति ने गांव के पड़ोसी होने का हवाला देते हुए कहा कि हम पैसे का जिम्मेदार रहेंगे और यदि आपके पैसे कंपनी नहीं देगी तो हम देंगे। और उन्होंने 50 प्रतिदिन की धनराशि जमा करने वाली योजना में 409 दिन तक 50 प्रतिदिन जमा करवाएं। जब प्रार्थी जमा धन वापस मांगने गया तो उन्होंने पैसे देने से इंकार कर दिया तथा प्रार्थी के साथ गाली गलौज किया।जिसकी प्रार्थी ने थाना जाखलौन में 3 दिसंबर 2025 को शिकायत दर्ज कराई। तो थाने में इन लोगों ने पैसे देने की बात कही लेकिन आज तक पैसा नहीं दिया। पीडि़त व्यक्ति ने पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी के कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर अपनी जमाधन राशि वापस दिलाए जाने की मांग करते हुए कहा कि प्रार्थी बुजुर्ग गरीब व्यक्ति है, गुजर बसर का उसके पास कोई साधन नहीं है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button