
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। जिले के बैढ़न कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत अंबेडकर चौक के पास इन दोनों ऑटो वाहनों से वसुली करने वाले गुंडागर्दी वह जबरन वसूली करने वाले रज्जू सिंह का मामला सामने निकाल कर आया सामने जहां पर एक ऑटो चालक अपने परिवार को लेकर घर की ओर जा रहा था तभी ऑटो चालकों से वसूली करने वाला रज्जू सिंह वहां पर जा पहुंचा जिसने पहले तो ऑटो चालक से ₹20 का नगर पालिका निगम सिंगरौली का पर्ची देकर वसूली किया इसके बाद उनके परिवार बीवी बच्चों को देखकर मां-बहन की गंदी-गंदी गालियां देने लगा जिसका विरोध ऑटो चालक के द्वारा करने पर रज्जू सिंह ने ऑटो चालक के ऊपर हमला कर दिया अंबेडकर चौक के पास होते इस दर्दनाक घटना को लोगों ने देखकर हैरान रह गए की एक वसूली करता किस हद तक गुंडागर्दी करता है यानी कहीं ना कहीं एक
ऑटो चालक को अपने ही परिवार के सामने शर्मिंदगी महसूस करना पड़ रहा है जिसको लेकर रज्जू सिंह के खिलाफ आवेदक जितेन्द्र शाह ने बैढ़न कोतवाली थाना में आवेदन देते हुए अपनी जान माल सुरक्षाओं की मांग की और कहा कि ऐसी गुंडागर्दी करने वाले रज्जू सिंह पर कठोर से कठोर कार्रवाई हो और इसकी जांच हो कि नगर पालिका निगम सिंगरौली ऑटो चालकों से क्या सीमा रेखा तय की है कितना वसूली करना है यह भी तय हो बिना किसी नियम के ही अवैध वसूली बंद हो अब देखना यह है कि इन सभी मामलों पर नगर पालिक निगम सिंगरौली के जिम्मेदार अधिकारी व कमिश्नर व कोतवाली थाना प्रभारी क्या एक्शन लेते हैं क्या गुंडागर्दी करने वाले रज्जू सिंह के ऊपर करवाई होती है या फिर यह पूरा मामला फाइलों में सिमट कर रह जाएगी।




