सदन में उठा तीनपहाड़ को प्रखंड बनाने का मामला,क्षेत्र की सर्वांगीण विकास के लिए तीनपहाड़ को मिले प्रखंड का दर्जा विधायक
The issue of making Teenpahar a block was raised in the House; MLA demanded that Teenpahar should be given the status of a block for the overall development of the area.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज राजमहल विधायक मो ताजउद्दीन उर्फ एमटी राजा ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान सदन में गैर सरकारी संकल्प प्रश्न को रखते हुए कहा कि राजमहल प्रखण्ड का तीनपहाड़ पंचायत नए प्रखण्ड की सारी आहर्त्ताओं को पूरा करता है,कई वर्षो से स्थानीय नागरिको के द्वारा तीनपहाड़ को प्रखण्ड की दर्जा दिए जाने का मांग की जाती रही है।वही तीनपहाड़ का प्रखण्ड निर्माण होने से क्षेत्र का सामाजिक,आर्थिक,सामुदायिक, कृषि एवं ग्रामीण विकास सहित एवं छात्र एवं छात्राओं को अनेक समस्याओं से निजात मिलेगा वर्त्तमान में तीनपहाड़ प्रशासनिक इकाई थाना के रुप मे 8 वर्षों से भी अधिक समय से कार्यरत है। साहेबगंज जिला के राजमहल प्रखण्ड से तीनपहाड़,बाबूपुर,दरला, पड़रिया,पंचायतों एवं उधवा प्रखण्ड से जोंका एवं सुतियारपाड़ा पंचायत एवं तालझारी प्रखण्ड से बाकुडी, दुर्गापुर एवं वृंदावन पंचायत को काटकर एक नए प्रखण्ड तीनपहाड़ का निर्माण हो सकती है,विधायक के प्रश्न के उत्तर को सदन में देते हुए ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहीं की मामले पर सरकार संज्ञान लेगी और जिला के स्तर से इसका प्रस्ताव राज्य तक भिजवाने की पहल होगी।सेंसेक्स के कार्य को पूरा होते ही प्रक्रिया को तेज की जाएगी,इधर विधायक के द्वारा सदन में तीनपहाड़ को प्रखंड बनाने के मामले को प्रमुखता से रखने के बाद तीनपहाड़ विकास क्षेत्रीय विकास संघर्ष मोर्चा के सदस्यों ने विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया है।



