साहेबगंज

उपायुक्त हेमंत सती ने की R&R कॉलोनी कार्यों की विस्तृत समीक्षा,अधिकारियों को दिये आवश्यक निर्देश

Deputy Commissioner Hemant Sati conducted a detailed review of the R&R Colony works and issued necessary instructions to the officials.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में गोपनीय कार्यालय, साहिबगंज में पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन R&R कॉलोनी से संबंधित महत्वपूर्ण समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।बैठक के दौरान उपायुक्त ने अब तक की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली तथा कार्यों में और तेजी लाने हेतु संबंधितअधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए।उन्होंने कहा कि R&R कॉलोनी से जुड़े सभी कार्य समयबद्ध,पारदर्शी तथा गुणवत्तापूर्ण तरीके से संपादित किए जाएँ।वही बैठक में भूअर्जन से संबंधित प्रक्रियाओं,प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की स्थिति,आधारभूत संरचनाओं के निर्माण,लंबित मामलों के निष्पादन तथा फील्ड स्तर पर टीमों के कार्यों की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि पुनर्वास कार्यों में किसी भी प्रकार की देरी नहीं की जाएगी तथा सभी अधिकारी निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण करें।बैठक में अपर समाहर्ता गौतम भगत,जिला भू अर्जन पदाधिकारी छुटेश्वर दास सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button