आप व भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने थामा झामुमो का दामन, हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में जताई आस्था
Hundreds of AAP and BJP workers joined JMM, expressing faith in Hemant Soren's leadership

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
रांची स्थित हरमू के झामुमो केंद्रीय कार्यालय (कैंप) में आज दिनांक 13 दिसंबर 2025 को झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष सह माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए लातेहार जिला के आम आदमी पार्टी एवं भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों सदस्यों ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता श्रीविनोद कुमार पांडेय के समक्ष सभी सदस्यों को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर विधिवत सदस्यता दिलाई गई। इस अवसर पर पांडेय ने सभी नव-प्रवेशी सदस्यों का पार्टी में स्वागत करते हुए झामुमो के संगठनात्मक ढांचे, नीति एवं सिद्धांतों से अवगत कराया। साथ ही पार्टी को मजबूत करने तथा राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम झामुमो लातेहार जिलाध्यक्ष मोतीलाल नाथ सहदेव के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जबकि जिला सचिव श्रदेश्वर उरांव की गरिमामयी उपस्थिति रही। पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में मुख्य रूप से आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सौरव श्रीवास्तव, अश्विनी मिश्रा, रोहित अग्रवाल उर्फ जोनी, करण कुमार, दुर्गा कुमारी, बुधन गंझू, कमलेश उरांव, लीलामणि देवी, अनुरोध कुजूर, अशोक भुइंया, बल्कु मुंडा, नीलम देवी, रिंकी देवी, सुशीला देवी, सुजीत सिंह, डॉ शम्स रजा, डॉ संशोष राणा, मनीष गुप्ता, चांद खान, मुबारक अंसारी, प्रशांत सिंह, सौरव साहू, रोशन गुप्ता, देव ओझा, प्रमोद गिरि, रोशन कुमार, अभिषेक सिंह, कृपाचार्य सिंह, अनीता देवी, संगीता देवी, मनोहर भगत, सुशीला टोपनो, आश्रम यादव, दुर्गा सिंह, नागेशर गंझू सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।



