हापुड़

रैन बसेरे में गरीब बच्चे का DM साहब ने धूमधाम से मनवाया बर्थ डे, वीडियो वायरल …

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

हापुड (यूपी) – : हापुड़ से दिल को छू लेने वाली तस्वीरें सामने आई है। यहां रैन बसेरे में रह रहे बच्चे का जन्मदिन डीएम अभिषेक पांडे ने अपने स्टाफ के साथ धूमधाम से मनाया है। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसे देख यूजर्स असली इंसानियत बता रहे हैं। जिलाधिकारी के द्वारा किए गए इस काम की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।

आपको बता दें कि देर रात में जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय ने रैन बसेरे का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जब डीएम की नजर वहां सो रहे एक मासूम बच्चे पर पड़ी, तो पता चला कि आज उसका जन्मदिन है , तो उन्होंने अपने स्टाफ से बाजार से बर्थडे केक मंगवाया।फिर रैन बसेरे में मौजूद बच्चों के साथ मिलकर केक काटा गया । तालियों और मुस्कान के बीच उस बच्चे का जन्मदिन मनाया गया, जिसने वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम कर दीं।अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

डीएम ने बच्चों से बातचीत की, उनका हालचाल जाना और जरूरी सुविधाओं के निर्देश भी दिए। यह पल दिखाता है कि जब संवेदना सत्ता से जुड़ती है, तो व्यवस्था इंसानियत की शक्ल ले लेती है।

पूरा मामला क्या है। ….

आपकों बता दें कि शुक्रवार रात्रि में हापुड़ के जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय हापुड़ शहर में रेन बसेरे का औचक निरीक्षण करने निकले थे। इसी दौरान बसेरों में रह रहे परिवार में से एक बच्चे का जन्मदिन था। जिसके बारे में डीएम को पता चला और फिर क्या था। डीएम साहब ने केक मंगवा कर के काटकर बच्चों के साथ जन्मदिन मनाया और बोले सबको खिलाओ और स्वयं भी खाया। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सदर इला प्रकाश,नगर पालिका परिषद हापुड़ के अधिशासी अधिकारी सहित अन्य अधिकारी भी वहां मौजूद थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button