ललितपुर
साइबर अपराध करने वाले आधा दर्जन अभियुक्त दबोचे
घर बैठे रुपये कमाने का प्रलोभन देकर खुलवाते थे बैंक खाते

कमीशन लेकर खातों का दुरुपयोग कर हवाला का रुपया निकालते थे
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। साइबर अपराध को नई परिभाषा देते हुये घर बैठे रुपये कमाने का प्रलोभन देकर बैंक खाते खुलवाते हुये विभिन्न कम्पनियों का रुपया कमीशन लेकर ट्रांस्फर कर अवैध ट्रेडिंग करने वाले आधा दर्जन महाठगों को साइबर थाना पुलिस ने धर दबोचा है। पुलिस विभाग से जारी प्रपत्र के अनुसार बताया गया है कि एसपी मो.मुश्ताक के निर्देशन में एएसपी कालू सिंह, क्षेत्राधिकारी साइबर सुनील कुमार के निकट पर्यवेक्षण में साइबर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में साइबर क्राइम पुलिस थाना द्वारा मु.अ.सं. 43/2025 धारा 318(4) बीएनएस व 66डी आईटी एक्ट में आजादपुरा द्वितीय निवासी विशाल विश्वकर्मा पुत्र नंदलाल, मड़ावरा के ग्राम बहादुरपुर निवासी आर्यन पटेल पुत्र संतोष, नाराहट के ग्राम सरखड़ी निवासी कृष्णा पटेल पुत्र पारथ सिंह, नाराहट के ही ग्राम टेनगा निवासी अभिषेक कुमार पुत्र सुखपाल सिंह, मोहल्ला रामनगर निवासी रोनित श्रीवास पुत्र राकेश कुमार, थाना सौजना के ग्राम गौना निवासी केशव सेन पुत्र बितन लाल को हिरासत में लिया है। पुलिस को पूछताछ में साइबर ठगों ने बताया कि वह भोले भाले लोगो को कंपनियों का पैसा ट्रांसफर करने के उद्देश्य से कमीशन के रूप में लाभ प्रदान कराने का झांसा देकर, उनका बैंक खाता खुलवाते थे। प्राप्त बैंक खाता का उपयोग कर साइबर अपराध व ऑनलाइन अवैधानिक ट्रेडिंग में करते थे। इन बैंकिंग खाता का प्रयोग तब तक साइबर अपराधियों द्वारा किया जाता था, जब तक कि बैंक खाता फ्रीज या एनसीसीआरपी पोर्टल पर रिपोर्ट होकर बंद नही हो जाता था। बदमाशों को पकडऩे वाली पुलिस टीम में साइबर क्राइम प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र सिंह अपनी टीम के साथ शामिल रहे।
फोटो-पी3


