बाराबंकी
पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने बाराबंकी की जनता को राष्ट्रीय कथा महोत्सव में पहुंचने का दिया निमंत्रण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बाराबंकी जनपद के खाटू श्याम मंदिर मंजिठा धाम में राजयोग फाउंडेशन के चेयरमैन मनोज जयसवाल व चेयरमैन सोनिया शर्मा के द्वारा पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह का किया गया जोरदार स्वागत खाटू श्याम मंदिर मे पहुंचते ही बृजभूषण शरण सिंह नेता जी ने श्याम बाबा की पूजा अर्चना व भूमि पूजन में सम्मिलित होकर की पूजा तत्पश्चात मंच पर पहुंचते ही उन्होंने सबसे पहले खाटू श्याम मंदिर निर्माण व मंदिर की भव्यता की बात करते हुए बाराबंकी जनपद की जनता का धन्यवाद किया और सभी को दिया निमंत्रण की अयोध्या की पवित्र धरा पर, सरयू माँ के उत्तरी तट स्थित नंदिनी नगर में राष्ट्रीय कथा महोत्सव का दिव्य आयोजन होने जा रहा है। जिसमें आप सभी की उपस्थिति अनिवार्य है खासकर नवयुवकों की
यह महोत्सव 1 जनवरी से 8 जनवरी तक भव्य रूप से संपन्न होगा।
पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 श्री ऋतेश्वर महाराज द्वारा प्रस्तुत यह कथा अपने आप में अद्वितीय है—ऐसी विराट और आध्यात्मिक कथा आज तक न तो हिंदुस्तान में हुई है, न ही देवीपाटन मंडल ने कभी इस स्तर का अलौकिक आयोजन देखा है।
इस ऐतिहासिक कथा महोत्सव में आस्था, अध्यात्म और भारतीय गौरव का संगम बनने जा रहा यह राष्ट्रीय कथा महोत्सव इतिहास में स्वर्णाक्षरों में दर्ज होगा। अतः आप सभी सादर आमन्त्रित हैं कहते हुए सभी का धन्यवाद किया इस मौके पर नवयुवक करनैलगंज से विधायक पद के प्रत्याशी राहुल सिंह चौहान,राजयोग फाउंडेशन के चेयरमैन मनोज जयसवाल व चेयरमैन सोनिया शर्मा, गंगा इंफेक्ट एण्ड बिल्डर के एम डी अजय प्रताप सिंह मोनू भैया समाजसेवी रवि प्रताप सिंह, विवेक जयसवाल अजय कुमार, वरिष्ठ पत्रकार विकास शुक्ला, मनीष सिंह, निखिल यादव, अभिषेक गुप्ता, मोनू विश्वकर्मा आदि लोग मौजूद रहे



