ललितपुर
एडीओ पंचायत जखौरा को सौंपा ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। विकास खण्ड जखौरा में ग्राम पंचायत अधिकारियों ने प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर पूर्व प्रेषित ज्ञापन 1 दिसम्बर 2025 के क्रम में ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारियों की ऑनलाइन उपस्थित प्रणाली एवं विभागीय कार्यों के अतिरिक्त अन्य विभाग के कार्यों के विरोध में चल रहे सांकेतिक शांतिपूर्ण सत्याग्रह आंदोलन के बिंदु संख्या 01 से 05 तक के परिपालन में 15 दिसम्बर 2025 तक सभी ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारियों की कोई भी मांग अभी तक पूर्ण न होने के कारण विकास खण्ड जखौरा के सचिवों ने सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) विकास खण्ड जखौरा को अपने-अपने डोंगल जमा कर ज्ञापन दिया। इस मौके पर अजय प्रताप सिंह, वीरेन्द्र बरौदिया, प्रकाश वर्मा, कुसुम उपाध्याय, अवधेश प्रताप सिंह, धरमदास सुमन, पूजा यादव, स्वाती सिंह, नेहा शर्मा, हिमांशु कुशवाहा, प्रदीप पंथ, दीपक विश्वकर्मा, अमित कुमार जैन, ब्रह्मकुमार रिछारिया आदि उपस्थित रहे।



