ललितपुर
जीआईसी जसोरा में दो दिवसीय प्रशिक्षण का समापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर : 02 सितंबर 2025 को राजकीय इण्टर कालेज जसौरा में विद्यालय प्रबन्धन एवं विकास समिति के दो दिवसीय प्रशिक्षण क्रम में द्वितीय दिवस के प्रशिक्षण में सभी प्रतिभागी विद्यालयों के( एस० एम० डी० सी०) अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यगणों द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रशिक्षण की संदर्शिका के क्रम में सर्वप्रथम सभी प्रतिभागियों का परिचय, तत्पश्चात प्रशिक्षण का उद्देश्य एवं अपेक्षाएं समग्र शिक्षा अभियान एक परिचय, विद्यालय प्रबंध एवं विकास समिति की भूमिका, गठन,कार्य,बैठक, उत्तरदायित्व (शैक्षिक, भवन, वित्तीय) सामुदायिक सहभागिता, छात्र/ छात्राओं के नामांकन को बढ़ाने पर विशेष जोर , वित्तीय अभिलेख, PFMS पोर्टल, भुगतान स्वीकृति आदेश , PPA बनाने से संबंधित कार्य और विद्यालय के लिए संसाधन जुटाना अन्य विभागों से समन्वय स्थापित कर विद्यालय की उन्नति व विकास कैसे किया जा सकता है इस विषय से संबंधित विस्तृत जानकारी जनपदीय मास्टर ट्रेनर श्रीमती रेनू तथा श्रीमती सोनल शर्मा के द्वारा दी गई। राजकीय इंटर कॉलेज के विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को पारितोषिक देकर पुरस्कृत किया गया । आगामी तीन शैक्षिक सत्र में विद्यालय में आने वाली विभिन्न प्रकार की चुनौतियों के मद्देनजर सभी विद्यालयों द्वारा विद्यालय विकास योजना बनाकर प्रस्तुत किया गया ।अन्त में राजकीय इण्टर कालेज की प्रधानाचार्या मीनाक्षी शर्मा द्वारा दो दिवसीय प्रशिक्षण के सकुशल समाप्ति की उद्घोषणा की प्रशिक्षण में । मेजबान राजकीय इंटर कॉलेज से विद्यालय के अध्यापकों सतेंद्र कुमार , प्रदीप कुमार,अंबुज गोयल, कामिनी सिंह , सुशीला कुमारी और रूपल का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।




