साहेबगंज

PMEGP अंतर्गत DLMC की बैठक आयोजित

DLMC meeting held under PMEGP

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज अपर समाहर्ता गौतम भगत की अध्यक्षता में कार्यालय प्रकोष्ठ में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम PMEGPअंतर्गत जिला स्तरीय ऋण स्वीकृति समितिDLMCकी बैठक आयोजित की गई।बैठक के दौरान अपर समाहर्ता ने PMEGP अंतर्गत सभी आवेदकों के मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।उन्होंने पीएमईजीपी के रिकॉर्ड्स में दर्ज मार्जिन मनी क्लेम सब्सिडी दावों में आवश्यक सुधार,पीएमईजीपी योजना के अंतर्गत इकाइयों की मंजूरी, लंबित प्रस्तावों के त्वरित निपटारे तथा यदि मार्जिन मनी क्लेम सब्सिडी के दावे लंबित हैं तो शीघ्र दावा प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।इसके अतिरिक्त उद्यमिता विकास कार्यक्रमEDPप्रशिक्षण, पीएमईजीपी मामलों के भौतिक निरीक्षण तथा पीएमईजीपी इकाइयों के भौतिक सत्यापन से संबंधित बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। अपर समाहर्ता ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया।बैठक में जिला उद्योग महाप्रबंधक GM,जिला उद्योग केंद्र DIC रमाकांत चतुर्वेदी,जिला उद्यमी समन्वयक सभी प्रखंड उद्यमी समन्वयक एवं मुख्यमंत्री लघु कुटीर उद्योग विकास बोर्ड के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button