ललितपुर

तालबेहट के युवा प्रथम बिलगैयां बने भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। जिले के शहर तालबेहट के लिए शनिवार का दिन गौरवांवित करने वाला रहा, जिसमें शहर तालबेहट के बेटे ने फ्लाईंग ऑफिसर बन कर शहर का नाम रोशन किया है। वायु सेना अकादमी हैदराबाद में पासिंग आउट में प्रथम बिलगैयां ने फ्लाईंग ऑफिसर बन कर सफलता अर्जित की और भारतीय वायु सेना में कमीशन प्राप्त किया है। अब यह युवा देश की सुरक्षा में अपनी भूमिका निभाएगा। एक साल तक हैदराबाद में कठिन परिश्रम के बाद इस युवा ने यह मुकाम पाया है और राष्ट्रीय स्तर पर जिला ललितपुर उ.प्र. के तालबेहट की पहचान दिलाई है। तालबेहट में पढ़े लिखे स्व.पुरुषोत्तम नारायण बिलगैयां रिटायर्ड प्रधानाचार्य के पौत्र तथा अर्चना दीपक बिलगैयां के पुत्र हैं। उन्होंने बताया है कि बेटे में शुरू से ही सेना खास तौर से वायु सेना के प्रति आकर्षण था। उनके दादाजी स्व.पुरुषोत्तम नारायण बिलगैयां को पहले से ही पूरी उम्मीद थी, कि हमारा पौत्र भारत माता की सेवा में सदव तत्पर रहना चाहता है। उन्होंने बताया कि आज उनके लिए सबसे बड़ा दिन है, उनका सपना साकार हुआ है। इसके लिए उन्होंने बहुत मेहनत की थी। प्रथम के माता पिता बेटे के फ्लाईंग ऑफिसर बनने पर खुद को बहुत गौरवांवित महसूस कर रहे है। उन्होंने बताया कि पुत्र ने कड़ी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास से यह सफलता अर्जित की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button