अमरोहा

दिल्ली-लखनऊ रेल लाइन पर तेंदुए की मौत

अमरोहा में अतरासी पुल के पास ट्रेन से टकराया, वन विभाग ने शव कब्जे में लिया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा में दिल्ली-लखनऊ रेल लाइन पर शनिवार को एक तेंदुए की ट्रेन से टकराकर मौत हो गई। यह घटना अतरासी पुल के पास हुई। रेलवे ट्रैक को पार करते समय अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से तेंदुए की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने रेल लाइन पर तेंदुए का शव देखा। उन्होंने तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने वन विभाग को घटना की जानकारी दी। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए के शव को अपने कब्जे में लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। वन विभाग की टीम ने स्थिति को नियंत्रित किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button