गोड्डा
जामिया हसनिया मिल्की मदरसा में तीन बच्चों की हिफ़्ज़ कुरआन मोकम्मल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा महागामा। महागामा प्रखंड क्षेत्र के मिल्की स्थित जामिया हसनिया मिल्की मदरसा में कुल तीन बच्चों के लिए दुआइया प्रोग्राम का आयोजन पूरे अकीदत और धार्मिक माहौल में किया गया। जिसमें क्षेत्र के उलेमा-ए-कराम, समाजसेवी, बुद्धिजीवी वर्ग तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही।



