ललितपुर

टीएससीटी टीम पहुंची मृतक शिक्षामित्र स्व.भगवत के घर, सहयोग का दिया भरोसा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। टीचर्स सेल्फ केयर टीम (टीएससीटी) की जिला टीम द्वारा 6 फरवरी को कुत्ते के काटने के बाद रेबीज से दिवंगत हुए कंपोजिट नवीन उच्च प्राथमिक विद्यालय कुरौरा के शिक्षामित्र भगवत के चिरौला (सिलावन) ब्लॉक महरौनी स्थित आवास पर जाकर स्थलीय निरीक्षण किया। टीम के सदस्यों ने स्व.भगवत के परिजनों से मुलाकात कर असमय आयी इस परिस्थिति पर संवेदना व्यक्त की एवं जरूरी कागजी औपचारिकताओं को पूरा किया। संस्थापक एवं अध्यक्ष टीएससीटी विवेकानंद, महामंत्री सुधेश पांडेय, कोषाध्यक्ष संजीव रजक एवं जिला संयोजक आदर्श रावत ने हर परिस्थिति में सहयोग के लिए परिवार को आश्वस्त किया। परिवार ने स्व.भगवत के कुछ यादगार पल साझा किये, फिर कुछ समय तक माहौल काफी भावुक और गमगीन रहा। इस दौरान जिला संयोजक आदर्श रावत, जिला आईटी सेल प्रभारी धीरज साहू, जिला सहसंयोजक तपेश चौरसिया, अभिषेक अग्रवाल, रामेंद्र यादव, ब्लॉक संरक्षक महरौनी मनीराम मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button