सिंगरौली

बैढ़न क्षेत्र की ग्राम पंचायत पिपरा झांपी में 15 अगस्त पर खर्च किए 15 हजार रुपए।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

सिंगरौली। बैढ़न क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पिपरा झांपी में 15 अगस्त के अवसर पर पंचायत फंड से ₹15,000 खर्च किए जाने को लेकर ग्राम वासियों में सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार, पंचायत भवन में केवल लाई (प्रसाद) के अलावा कोई ऐसा कार्यक्रम या सामग्री वितरण नहीं हुआ, जिससे एक ही दिन में ₹15,000 का खर्च उचित ठहराया जा सके।
ग्रामीणों का कहना है कि न तो किसी बड़े कार्यक्रम का आयोजन हुआ और न ही ऐसी कोई सामग्री बांटी गई, जिसका उल्लेख बिलों में किया गया हो। ऐसे में पंचायत फंड से ₹15,000 की राशि कहा पर खर्च किया गया। यह राशि ग्राम पंचायत पिपरा झांपी के उप सरपंच के दुकान के नाम (Anshika tent house & general Store) पर भुगतान किया गया है।
ग्राम वाशियो का कहना है कि पंचायत का पैसा दलालों द्वारा निकाल कर निजी कार्य किया जा रहा है ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button