बरेली

सी एम डैशबोर्ड पर समाज कल्याण,पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के  छात्रवृति से संबंधित पैरामीटर की कारी समीक्षा 

समस्त विद्यालयों पर लंबित डाटा के निस्तारण के दिये गए निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली ।  जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने सी एम डैशबोर्ड पर समाज कल्याण व पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के पूर्वदशम व दशमोत्तर छात्रवृति से संबंधित पैरामीटर की समीक्षा करी।
जिलाधिकारी ने बताया कि छात्रवृति का डाटा फॉरवर्ड ना होने के कारण सी एम डैश बोर्ड पर जनपद की रैंक प्रभावित हो रही है और ऐसे छात्र /छात्राये जिनको डाटा फारवर्ड ना होने के कारण छात्रवृति नहीँ मिल पायेगी उनका भविष्य भी प्रभावित हो रहा है।
उन्होंने निर्देश दिये कि विद्यालयो में शिफ्टवार ड्यूटी लगाते हुए  छात्रवृति का डाटा फॉरवर्ड कराने और फीडिंग की दिशा में काम करायें, सुबह और देर रात्रि में पोर्टल पर लोड कम होता है इसलिये उस समय पर विशेष रूप से काम कराया जाये।
जिलाधिकारी ने पाया कि बरेली कॉलेज की स्थिति छात्रवृति डाटा फीडिंग में खराब है जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जतायी और कार्य में गति लाने के निर्देश दिये। समस्त विद्यालयवार पेंडिंग डाटा को समीक्षा करते हुए विद्यालयों को 24 तारीख की रात्रि तक सारे आवेदनो का निस्तारण हर हाल में कराने के निर्देश दिये गए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी देवयानी, अपर जिलाधिकारी नगर सौरभ दुबे, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी सहित विभिन्न विद्यालय के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button