बरेली

किसानों का फूटा गुस्सा, गन्ने की होली जलाकर प्रशासन को दी खुली चुनौती 

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली/नवाबगंज। गन्ना भुगतान की मार झेल रहे किसानों का सब्र आखिरकार टूट गया। मंगलवार को नवाबगंज तहसील परिसर उस वक्त सुलग उठा, जब महीनों से बकाया भुगतान न मिलने से आक्रोशित किसानों ने उग्र प्रदर्शन करते हुए गन्ने की होली जलाकर प्रशासन के खिलाफ ऐलान-ए-जंग कर दिया। पैनी नजर सामाजिक संस्था की अध्यक्ष एडवोकेट सुनीता गंगवार के नेतृत्व में चल रहा धरना आठवें दिन विस्फोटक हो गया।
सुबह से ही तहसील क्षेत्र के दर्जनों गांवों से किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में गन्ना भरकर तहसील पहुंचे। जैसे ही परिसर भरा, वैसे ही “भुगतान दो–नहीं तो आंदोलन लो” के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। किसानों का आक्रोश इस कदर बढ़ा कि उन्होंने तहसील परिसर में गन्ने की होली जलाकर सरकार, प्रशासन और गन्ना समिति के प्रति अपना गुस्सा जाहिर किया।
स्थिति बेकाबू होती देख तहसील परिसर में मौजूद अधिकारी कार्यालय छोड़कर खिसकते नजर आए, जिससे किसानों का गुस्सा और भड़क उठा। किसानों का कहना था कि मेहनत की कमाई फंसी है, घर-परिवार भुखमरी के कगार पर हैं, लेकिन जिम्मेदारों के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button