असम

असम के कामरूप जिले के एकीकृत जिला आयुक्त कार्यालय में मंत्री चन्द्रमोहन पटोवारी ने किया पुस्तकालय का उद्घाटन। 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

असम के कामरूप जिले के एकीकृत जिला आयुक्त कार्यालय में एक गंभीर अनुष्ठान में असम सरकार के पर्यावरण एवं वन, जलवायु परिवर्तन आदि विभाग के मंत्री तथा कामरूप जिले के संरक्षक मंत्री चन्द्रमोहन पटोवारी ने मंगलवार को एक पुस्तकालय को आधिकारिक रूप से उद्घाटन किया। उद्घाटन कर मंत्री ने कहा कि यह पुस्तकालय जिले के विषयों और कर्मचारियों के लिए ज्ञान एवं जानकारी का एक केंद्र होगा। पुस्तकालय उन्हें सुचिंतित निर्णय ग्रहण, सामाजिक सेवा विषयक पुनरावलोकन, और अधिक दायित्वबोध के साथ फलप्रसू सेवाएं प्रदान करने में सहायता करेगा, ऐसा मंत्री ने उल्लेख किया। इसके अलावा मंत्री ने कहा कि इस प्रकार के कदम शिक्षित, सचेत और कार्यकुशल प्रशासन गढ़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उद्घाटन अनुष्ठान में स्वागत भाषण प्रदान कर जिला कामरूप के जिला आयुक्त देव कुमार मिश्र ने कहा कि इस पुस्तकालय का लक्ष्य सरकारी कर्मचारियों के साथ ही इच्छुक पाठकों के बीच पढ़ने की आदत विकसित करना, ज्ञान का विकास करना तथा प्रशासनिक दक्षता में वृद्धि करना है। अनुष्ठान में कामरूप जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सिद्धार्थ गोस्वामी, अतिरिक्त जिला आयुक्तगण क्रमशः गर्गमोहन दास, आदित्य गोगोई , विक्रम छेत्री , प्रांजित कुमार देव के साथ एकीकृत जिला आयुक्त कार्यालय के विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button