रामपुर शाहबाद
ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में सचिवों ने जमा किये डोंगल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। ऑनलाइन उपस्थिति एवं सचिवों से लिए जा रहे गैर विभागीय कार्यों के विरोध में एक दिसंबर से समस्त सचिव लगातार धरना प्रदर्शन, सत्याग्रह आंदोलन आदि कर रहे हैं। एक दिसंबर से सभी सचिव लगातार अपनी मांगों को पूरा कराने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। वहीं ग्राम पंचायत अधिकारी/ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति के आह्वान पर समस्त सचिवों ने सोमवार के दिन अपने-अपने डोंगल को ब्लॉक पर जमा कर दिया।



