सिंगरौली

एनटीपीसी-विंध्याचल में सम्पन्न हुई 87वीं राजभाषा कार्यान्वयन समिति की तिमाही बैठक 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

सिंगरौली। एनटीपीसी विंध्याचल परियोजना के प्रशासनिक भवन सीवी रमन सभागार में दिनांक 17.12.2025 को मानव संसाधन राजभाषा अनुभाग द्वारा 876वीं राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस समिति का मुख्य कार्य परियोजना के अंतर्गत विभागों/अनुभागों मे राजभाषा अधिनियम/नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करना एवं अक्टूबर से दिसंबर, 2025 की तिमाही की इस दिशा में हो रही प्रगति की समीक्षा कर आगे की कार्रवाई के लिए मार्गदर्शन करना है।
राजभाषा कार्यान्वयन समिति की यह बैठक परियोजना प्रमुख(विंध्याचल)  संजीब कुमार साहा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। परियोजना प्रमुख(विंध्याचल)  संजीब कुमार साहा ने राजभाषा अनुभाग द्वारा हिंदी के प्रचार-प्रसार हेतु किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की एवं हिंदी मे उत्कृष्ट कार्य कर रहें कर्मचारियों को प्रोत्साहन के लिए उन्हें प्रोत्साहित कर ज्यादा से ज्यादा कार्य हिंदी में करने के लिए प्रेरित किया ।
बैठक के आरंभ मे सर्वप्रथम परियोजना प्रमुख(विंध्याचल)  संजीब कुमार साहा, महाप्रबंधक(प्रचालन एवं अनुरक्षण)  ए जे राजकुमार, महाप्रबंधक(मेंटीनेंस एवं एडीएम) एम सुरेश, महाप्रबंधक(चिकित्सा) डॉ. बी.के. भराली, महाप्रबंधक(तकनीकी सेवाएँ)  देबव्रत त्रिपाठी, अपर महाप्रबंधक(मानव संसाधन)  मृणालनी, उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन)  कामना शर्मा, प्रबंधक(राजभाषा एनटीपीसी रिहंद)   पवन मिश्रा, अन्य अपर महाप्रबंधकगण एवं राजभाषा कार्यान्वयन समिति के नोडल अधिकारियों का अभिनंदन किया गया । तत्पश्चात अक्टूबर से दिसंबर, 2025 तिमाही के दौरान राजभाषा अनुभाग की विशिष्ट उपलब्धियों की जानकारी व विगत बैठक के दौरान लिए गए विभिन्न निर्णयों की वस्तु स्थिति से अवगत कराया गया।
अंत में बैठक का समापन सहायक राजभाषा अधिकारी  कल्याण सिंह के धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button