पाकुड़

पाकुड़ में ‘आपकी पूंजी आपका अधिकार’ अभियान के तहत 19 दिसंबर को जिला स्तरीय विशेष शिविर का होगा आयोजन

A special district level camp will be organised in Pakur on December 19 under the campaign 'Your Capital, Your Right'.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस), भारत सरकार के निर्देशानुसार तथा भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) और भारतीय बीमा विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (आईआरडीए) के समन्वय से पाकुड़ जिले में “आपकी पूँजी आपका अधिकार (Your Money Your Right)” अभियान के अंतर्गत अनक्लेम्ड डिपॉजिट (Unclaimed Deposit) से संबंधित जागरूकता एवं निस्तारण हेतु एक जिला स्तरीय विशेष शिविर का आयोजन किया जायेगा। यह शिविर आगामी 19 दिसंबर 2025 (शुक्रवार) को अपराह्न 01:00 बजे से सामुदायिक प्रबंधन प्रशिक्षण संस्थान, ओल्ड ब्लॉक परिसर (पशुपालन विभाग के निकट), पाकुड़ में आयोजित होगा। शिविर का शुभारम्भ उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया द्वारा किया जायेगा। इस अवसर पर जिले के विभिन्न बैंकों एवं बीमा कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। वे आम नागरिकों को उनके बैंकों तथा बीमा कंपनियों में पड़े निष्क्रिय अथवा अनुपयोगी खातों (Unclaimed Accounts), सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट), पीपीएफ, बीमा, म्यूचुअल फंड तथा अन्य जमा योजनाओं की स्थिति के बारे में जानकारी देंगे। साथ ही, इन खातों से संबंधित धनराशि की प्राप्ति हेतु आवश्यक प्रक्रियाओं के बारे में विस्तार से मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। इस संबंध में अग्रणी जिला प्रबंधक, पाकुड़ अमित कुमार सिंह ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को उन जमा राशियों के प्रति जागरूक करना है, जो 10 वर्ष या उससे अधिक समय से उनके अथवा उनके परिजनों के 21,422 बैंक खातों में लगभग 9.30 करोड़ रुपये के रूप में निष्क्रिय पड़ी हैं। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि वे अपने पुराने खातों, जमा योजनाओं अथवा दिवंगत परिजनों के खातों से संबंधित दस्तावेजों के साथ शिविर में पहुंचें और इस पहल का लाभ उठाएं। अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के शिविरों के माध्यम से बैंकिंग व्यवस्था में पारदर्शिता को बढ़ावा मिलेगा तथा “आपकी पूँजी आपका अधिकार” अभियान के तहत लोगों की निष्क्रिय पड़ी पूँजी पुनः सक्रिय वित्तीय प्रणाली में लौट सकेगी, जिससे नागरिकों को प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त होगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button