गोड्डा

दुमका पुलिस को बड़ी सफलता

हंसडीहा कोविड अस्पताल चोरी मामले का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार

अपराधकर्मियों के निशानदेही पर काण्ड में चोरी गये मेडिकल इक्युपमेन्ट, तांबा एवं अन्य सामान बरामद
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
हंसडीहा(गोड्डा/ दुमका) : दुमका पुलिस ने कोविड अस्पताल हंसडीहा से हुई चोरी मामले का उद्भेदन कर लिया है| मामले में अबतक पांच अपराधियों को पकड़ने में सफलता हासिल हुई है एवं अन्य की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी जारी है|
पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खेरवार ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि दिनाक 06.12.2025 को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सरैयाहाट के पत्रांक-1652, दिनाक 06.12.2025 को आधार पर हंसडीहा थाना काण्ड सं0-115/2025. दिनाक 06.12.2025. धारा 303 (2)/334 भारतीय न्याय संहिता 2023  दर्ज कर काण्ड का अनुसंधान प्रारंभ किया गया। जिसमें वादी द्वारा बताया गया था कि अज्ञात के द्वारा कोविड अस्पताल हंसडीहा के सभी कमरों का ताला तोड़कर ऑक्सीजन पाईपलाईन, बिजली वाईरिंग के समस्त तार एवं अन्य सामानों की बृहत मात्रा में चोरी कर ली गई है तथा सी.सी.टी.वी. कैमरा का डी. बी. आर नष्ट कर दिया गया है। उक्त काण्ड की गंभीरता को देखते हुए अधोहस्ताक्षरी के दिशा निर्देश पर काण्ड के सफल उद्भेदन हेतु एक SIT का गठन किया गया एवं तकनिकी सहयोग लेकर उक्त घटना में संलिप्त अपराधकर्मी आलमगीर मेख उम्र करीब 22 वर्ष पिता नईमुद्दीन शेख सा०- रानीपुर, हुसैन शेख उम्र करीब 30 वर्ष पिता स्वा० ईमाम अली, अबिदुल शेख उर्फ अबिदुर शेख उम्र करीब 29 वर्ष पे०-स्व० कारिद शेख दोनो सा०- रनडंगा, माजिद अली उर्फ बिच्छु उम्र करीब 22 वर्ष पिता मोहीम शेख सा०- एसहाक पाड़ा जुग्गु गुड़िया सभी थाना मुफ्फसिल जिला पाकुड एवं  मो० एहसान दानिश उर्फ मोटा भाई उम्र करीब 38 वर्ष पिता स्व० निजामुद्दीन सा० गुलजारबाग थाना नगर जिला गोड्‌डा को गिरफ्तार किया गया है तथा गिरफ्तार अपराधकर्मियों के निशानदेही पर काण्ड में चोरी गये मेडिकल इक्युपमेन्ट, तांबा एवं अन्य सामानों को मो० एहसान दानिश के कबाड़ी दुकान, आलमगीर शेख के कबाड़ी दुकान एवं अस्पताल के पीछे जंगलनुमा स्थान से बरामद किया गया है। घटना में संलिप्त अन्य अपराधकर्मियों के गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है।
छापामारी टीम में अमित कुमार कश्यप, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जरनुण्डी, श्यामल मंडल, पुलिस उपाधीक्षक सह थाना प्रभारी जरमुण्डी,विष्णु देव पासवान, पुलिस निरीक्षक हंसडीहा प्रभाग, दुमका, पु०अ०नि० ताराचंद, थाना प्रभारी हँसडीहा थाना, दुमका
पु०अ०नि० अजीत कुमार, थाना प्रभारी जामा, दुमका, पु०अ०नि० सुमित कुमार भगत, थाना प्रभारी गोपीकान्दर थाना, दुमका, पु०अ०नि० जिम्मी हांसदा, अनुसंधानकर्ता, हंसडीहा थाना, दुमका, पु०अ०नि० रोहित कुमार साहु, नगर थाना, दुमका, आ०अमित कुमार, तकनिकी शाखा, दुमका,आ० अभिषेक मुर्मू, तकनिकी शाखा, दुमका एवं हँसडीहा थाना रिजर्व गार्ड शामिल थे|
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button