बरेली
उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया गया निरीक्षण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली : ब्रजेश पाठक उप मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश, द्वारा नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पीर बहोडा जनपद बरेली का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान डा०विश्राम सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डा० लईक अहमद अंसारी, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डा० अजमेर सिंह, वरिष्ठ चिकित्साधिकारी, अकबर हुसैन, अर्बन को-आर्डिनेटर, कु० / श्रीमती रेनू वर्मा, स्टॉफ नर्स, कु० श्रीमती प्रीति गंगवार, कु० / श्रीमती पिंकी पटेल, अरूण कुमार एवं अमर कुमार उपस्थित रहे। सर्वप्रथम ओ०पी०डी० कक्ष का निरीक्षण किया गया तथा चिकित्साधिकारी डा० विधि सिंह से देखे गये मरीजों का विवरण लिया गया। निरीक्षण के समय तक 50 मरीज देखे जा चुके थे। तत्पश्चात् फार्मेसी कक्ष का निरीक्षण किया गया।
फार्मेसी कक्ष में विरेश कुमार, फार्मासिस्ट द्वारा दवाओं के रख-रखाव की सराहना की गई। कोल्ड चेन कक्ष में वैक्सीन के रख-रखाव के विषय में जानकारी की गई। तत्पश्चात् वार्ड का निरीक्षण किया गया जहां की व्यवस्थायें अद्यतन पाई गईं। अन्त में केन्द्र की छत पर साफ-सफाई की व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण उपरांत उप मुख्यमंत्री जी द्वारा केन्द्र के समस्त स्टॉफ द्वारा किये जा रहे हैं कार्यों की सराहना की एवं भविष्य में इसी प्रकार से निरन्तर कार्य करने के निर्देश दिये ।




